Punjab के सरकारी कर्मचारियों के लिए आई राहत भरी खबर सामने
सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर Punjab Government का बड़ा ऐलान!
चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स की पेंडिंग मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कर्मचारी नेताओं के साथ मीटिंग की। DA के मुद्दे पर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच सहमति बन गई है। मीटिंग के बाद कर्मचारी संगठनों और सरकार की तरफ से एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। सरकार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर शामिल हुए। Major announcement by the Punjab Government regarding DA for government employees!
इस मौके पर जानकारी देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि DA के मुद्दे पर सरकार और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई है और सरकार कर्मचारियों को 50 परसेंट DA देगी, पहले यह 42 परसेंट दिया जा रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने 8% DA जारी करने का ऐलान किया। जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि DA की दो इंस्टॉलमेंट 4%-4% के हिसाब से जारी की जाएंगी। पंजाब के कर्मचारियों को अब 50% DA मिलेगा। बढ़ा हुआ DA इसी महीने उनकी सैलरी में क्रेडिट कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि 8% DA देने से सरकार पर करीब ₹248 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























