Punjab को जल्द मिल सकता है नियमित DGP
पढ़ें किसके नाम पर लग सकती है मुहर ?
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के एक्टिंग DGP गौरव यादव का राज्य का रेगुलर डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) बनना लगभग तय है। आपको बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा तैयार किए गए पैनल में तीन सीनियर IPS अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। जिसमें मौजूदा एक्टिंग DGP गौरव यादव, विजिलेंस ब्यूरो चीफ शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल हैं। Punjab may soon get a permanent dgp
चूंकि गौरव यादव पहले से ही पंजाब के एक्टिंग DGP के तौर पर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, इसलिए उनके नाम पर मुहर लगने की सबसे ज़्यादा संभावना मानी जा रही है। आपको बता दें कि मौजूदा DGP गौरव यादव जुलाई 2022 से राज्य के एक्टिंग पुलिस चीफ के तौर पर काम कर रहे हैं। Punjab may soon get a permanent dgp
UPSC द्वारा तय किए गए इस तीन सदस्यों वाले पैनल में से पंजाब सरकार आखिरी फैसला लेकर किसी एक अधिकारी को परमानेंट DGP नियुक्त करेगी। अब बस पंजाब सरकार की ओर से नियुक्ति की ऑफिशियल घोषणा का इंतज़ार करना होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























