Punjab Crime News: इस जिले मे अज्ञात हमलवारो ने युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौके पर मौत
इलाके मे डर व दहशत का बना माहौल
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के मानसा जिले के गांव दरियापुर खुर्द बासी एक नौजवान की अल सुबह तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई, हत्या का कारण गांव में हुई एक नौजवान की मौत को लेकर पैदा हुई रंजिश बताया गया है। हत्या के बाद इलाके मे डर व दहशत का माहौल बना हुआ है। mansa youth murder sharply weapons father suspects
सूचना मिलते ही डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा और थाना इंचार्ज कमलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए गए। जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर खुर्द वासी राजदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह सब्जी मंडी में आढ़ती के पास बतौर मुंशी काम करता था।
वह बुधवार की सुबह जब मैं अपनी बाइक पर सब्जी मंडी के लिए निकला तो करीब 05 बजे कुलाना फाटक और दरियापुर खुर्द सडक़ के बीच बने मोड पर उसकी तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























