
Punjab CM Mann आज 87 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
चंडीगढ़, 24 मई (विश्ववार्ता) – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स क्रांति के तहत 87 एथलीटों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब के एथलीटों और अवॉर्ड विजेताओं को 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी बांटेंगे।
भारतीय हॉकी और महिला क्रिकेट टीमों के पंजाबी खिलाड़ियों को भी कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को खास सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मान खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले हजारों एथलीटों को करोड़ों रुपये की इनामी राशि देकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। Punjab CM Mann
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























