
Punjab News: रक्षा बंधन त्यौहार से पहले थम जाएंगे बसों के पहिए: हड़ताल का एलान …
बस मे सफर करने वाले यात्रियो के लिए बजी खतरे की घंटी
पीआरटीसी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) भाई बहन के पवित्र रिश्ते वाले त्यौहार से पहले Punjab मे सफर करने वाले यात्रियो के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है क्योकि पंजाब में यात्रियों को बड़ी यात्रा बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि पनबस और PRTC के अनुबंध कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर अपने वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन strike की घोषणा की है। 8 अगस्त को बस सेवा बाधित रहने से राखी के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल और महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 8 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो राज्य भर में सरकारी बसों का परिचालन रोक दिया जाएगा – यहां तक कि वे बसें भी जो पहले से ही सडक़ पर चल रही हैं।
Read more news;https://wishavwarta.in/hindi/






















