Punjab vidhan sabha budget session का आज तीसरा दिन
आज भी सत्र के हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सत्र के पूरे हंगामेदार होने के आसार है कल भी विपक्ष कांग्रेस ने हंगामा करते हुए सदन से वाकआउट किया। जानकारी के लिए बतां दे कि 21 से 28 मार्च तक पंजाब का बजट सत्र बुलाया गया। 26 मार्च को विधानसभा में पंजाब सरकार अपना बजट पेश करेगी।
बतां दे कि कल पंजाब विधानसभा में बजट 2024-25 के सत्र का दूसरा दिन जीरो ऑवर के साथ शुरू हो गया था जिसमें पंजाब के विधायक अपने-अपने हल्कों की मुश्किलों को विधानसभा में रख रहे हैं। इस मौके फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सवना ने फाजिल्का से चंडीगढ़ के लिए पर चलने वाली प्राइवेट बसों का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालचंद भुल्लर ने कहा कि बादलों ने गलत तरीके से परमिट जारी कर अपनी बसें चलाई हैं। यह बसे उनके समय पर चल रही है। जल्दी ही इन बसों के परमिटों को कैंसिल किया जाएगा। यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसके बाद बसों के परमिट कैंसिल होंगे। फिर सरकारी बसे वहां से चंडीगढ़ के लिए चलेगी।
दरअसल, शुक्रवार को ही विधानसभा सत्र का आगाज हुआ था। उसी दिन राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (ष्टरूह्र) की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। वहीं, यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि राज्यपाल स्वयं सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं।
























