Punjab vidhan sabha budget session के पांचवें दिन की कार्यवाही जारी
प्रश्नकाल की कार्यवाही दौरान विधायक हरमीत पठानमाजरा ने उठाया यह मुद्दा
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) : 21 मार्च से शुरू हुए पंजाब विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में अभी प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है। पंजाब विधानसभा में विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा द्वारा जे.ई. को पक्का करने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने सवाल किया कि साल 2011 में भर्ती किए गए JE’s को रेगुलर नहीं किया गया है। इसके बाद में जो भर्ती हुई है, वो जे.ई. रेगुलर हो गए है।
मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि सरकार द्वारा पॉलिसी फॉर वेलफेयर ऑफ एडहॉक कॉन्ट्रैक्चुअल डेली वेजेस के लिए 2023 को नोटिफिकेशन हुई थी। इसका संबंध ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मियों से है, जबकि विभाग अधीन जूनियर इंजीनियर (जेई) का पद ग्रुप बी के अंतर्गत आता है, इसलिए जे.ई. पर यह नीति लागू नहीं होती है
























