
Punjab BJP का G-RAM-G जागरूकता अभियान आज से
पूरे प्रदेश में चलेगा प्रोग्राम
चंडीगढ, 7 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Punjab BJP पार्टी ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी G-RAM-G के समर्थन में पंजाबभर में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत बुधवार से फाजिल्का जिले के गांव खाऊ वाली डाब से की जा रही है, जहां मजदूरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत फाजिल्का जिले से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलती है और यह योजना भी गरीबों की भलाई के लिए इसी नीति के तहत बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 किया गया है, वहीं इस नयी योजना में मजदूरों को काम उपलब्ध न करवाने की स्थिति में जिम्मेदारी भी तय की गयी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से भ्रष्टाचार बंद होगा और मजदूरी की पूरी राशि सीधे मजदूरों के बैंक खातों तक पहुंचेगी।
यही कारण है कि आम आदमी पार्टी सरकार और कांग्रेस इस नयी गरीव-हितैषी योजना का विरोध कर रही है और इसके खिलाफ समाज में झूठ फैला रही है।
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी इस अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दवारा गरीबों के कल्याण के लिए लायी गयी इस योजना के खिलाफ फैलाये जा रहे भम का पर्दाफाश करेगी और मजदूरों को सच्चाई से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि पहले मजदूरों को 100 दिन का रोजगार न देने पर किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता था, लेकिन नये कानून में जिम्मेदारी तय होगी और अब गरीबों के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकेगा। G-RAM-G
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























