Punjab में युवा कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने मामले की जाँच की शुरू
चंडीगढ़, 1 नवंबर, (विश्व वार्ता) लुधियाना जिले के जगराओं विधानसभा क्षेत्र एक एक बड़ी बारदात की खबर सामने आई है। बता दें कि युवा कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात जगराओं एसएसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने तुरंत ही मामले की जाँच शुरू कर दी। Punjab latest news
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल सिंह, पुत्र रणधीर सिंह, निवासी गांव गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है। तेजपाल अपने दो साथियों के साथ हरि सिंह अस्पताल रोड के पास मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और तेजपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही पलों में हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिससे कबड्डी खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। Punjab latest news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























