
पंजाब के इस जिले से तीन नाबालिग बच्चे लापता मचा हड़कंप
लुधियाना, चंडीगढ, 25 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : पंजाब के लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने की खबर सामने आई है। वे गली में खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे। तीनों बच्चे 22 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए और तब से लापता हैं। जिसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। children went missing from this district of Punjab
टिब्बा रोड की गली नंबर 1 के पास गांव जागीरपुर की रहने वाली शिकायतकर्ता नरिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी प्रभदीप कौर (12) और बेटा अर्शदीप सिंह (11) पड़ोस में रहने वाले जसविंदर वर्मा की बेटी राधिका (16) के साथ खेलने के लिए गली में गए थे। परिवार को डर है कि किसी अनजान व्यक्ति ने तीनों बच्चों को किडनैप कर लिया होगा। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस फिलहाल CCTV कैमरे चेक कर रही है और बच्चों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चे मेहरबान इलाके में देखे गए थे। पुलिस अभी उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है। वीडियो में अभी तक बच्चों के साथ कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिस स्टेशनों और चौकियों में बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट भेज दी है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद, टिब्बा पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























