Pune Murder Case:पुणे का केतन अग्रवाल केस में पहली बार मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान आया सामने
बोले- अगर बेटी दोषी तो फांसी दो
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पहली बार मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान सामने आया है सिया के पिता प्रवीन गोयल और मां ने कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी है, तो उसको अभी के अभी फांसी दे दो हीं सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर मेरी बेटी ने गुनाह किया है, तो उसे फांसी की सजा अभी के अभी दे दो. आरोपी को सजा मिलनी ही चाहिए. ये एक मां बोल रही है। says siya parents makes a strong statement
बता दें कि सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रूबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया. बताया जा रहा है कि केतन मर्डर केस की चल रही जांच के बहुत ज्यादा तनाव के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। Pune Murder Case:
उनकी हालत पर नजर रखने और ICU के आस-पास के इलाके की सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में कड़ी निगरानी का इंतजाम किया गया है. अधिकारियों ने परिवार को कड़ी निगरानी में रखा है, जबकि डॉक्टर लगातार आरोपी के पिता की रिकवरी और सेहत से जुड़े पैरामीटर्स पर नजर रख रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

























