
President Draupadi Murmu’के हिमाचल के दौरे का आज दूसरा दिन
राष्ट्रपति सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा कर सैन्य अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक
चंडीगढ, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता) President Draupadi Murmu’सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर राजधानी शिमला पहुंचीं आज राष्ट्रपति के दौरे का दूसरा दिन है। शिमला के निकट छराबड़ा में कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति अपनी नातिनों और बेटी को भी साथ लाई हैं। उधर, राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा अब एक दिन कम हो गया है। पहले 2 मई को वापसी थी, अब 1 मई को दिल्ली लौटेंगी।
राष्ट्रपति आज शिमला के रिट्रीट में पहुंचेंगी। सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। शहर की सडक़ों पर दोनों और बैरिकेडिंग की गई है जिससे कि यातायात में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो।
राष्ट्रपति के सम्मान में 28 अप्रैल को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता की ओर से शिमला स्थित लोकभवन में औपचारिक रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 1 मई को राष्ट्रपति सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा कर सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
29 को अटल टनल रोहतांग जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति 29 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी, जहां वह सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना का अवलोकन करेंगी। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर जाएंगी और वहां आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्रियां बांटेंगी। President Draupadi Murmu’
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















