Bollywood Actor Pradeep Rawat’s का आज शाम को होगा अंतिम संस्कार
– कैंसर की वजह से कल हुआ था निधन
– लगान और गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) – एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई में बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (वेस्ट) में किया जाएगा। प्रदीप रावत के करीबी दोस्त और एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की।
लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में दिखे प्रदीप रावत का मंगलवार शाम 74 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे, यह बीमारी उन्हें दोबारा हो गई थी। पिछले महीने से उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
अभिनेता प्रदीप रावत कैंसर से जंग हार गए। आज 04 अगस्त को 74 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता के मैनेजर के मुताबिक, उन्हें चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था। उन्होंने कहा, ‘करीब चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था, लेकिन उन्होंने उस बीमारी को मात दे दी थी। करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर से लौट आया’।
सिद्धार्थ के मुताबिक, ‘पहले उनका इलाज करीब तीन सप्ताह तक कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद उन्हें बांद्रा के एक कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल मुझे उस अस्पताल का नाम याद नहीं है, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से उनका इलाज वहीं चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली’।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























