
PM Narendra Modi के चंडीगढ़ दौरे से पहले शहर में तैयारियां तेज
सुरक्षा एंजेजियां अलर्ट मोड मे
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में पीएम मोदी की विजिट को लेकर तैयारियां जारी
चंडीगढ, 9 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने टेंटेज, बुनियादी ढांचे और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 2.02 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। PM Narendra Modi
वही अगर सुरक्षा की बात करे तो शहर मे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है वही सुरक्षा एंजेसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड मे आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परिसर में 80 हाई-रिजॉल्यूशन आईपी डोम और बुलेट सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी 24 घंटे निगरानी होगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 125 केवीए और 250 केवीए क्षमता के साइलेंट जनरेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 100 हाउसकीपिंग कर्मचारी, 24 पोर्टेबल शौचालय, तीन वीआईपी वॉशरूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।























