प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से जाएंगे 5 देशों की यात्रा पर
चंडीगढ़, 1 जुलाई (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 जुलाई से 10 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इन पांच देशों में से तीन देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नामीबिया की पहली बार यात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत घाना से होगी। इसके बाद वे त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद मोदी नामीबिया पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री के घाना दौरे पर भारत वहां वैक्सीन हब स्थापित करने में मदद करेगा ताकि वहां स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जा सके। घाना इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है और आईएमएफ की शर्तों के तहत सुधारों के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी घाना की संसद और वहां भारतीय मूल के करीब 15,000 लोगों को भी संबोधित करेंगे। भारत ने अब तक घाना में करीब 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।























