PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात
व्हाइट हाउस ने की इसकी पुष्टि
चंडीगढ, 14 जून (विश्ववार्ता) PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ होने वाली वार्ता में रक्षा सहयोग प्रमुख विषय रहने की संभावना है। भारत महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों में बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है, जिसके मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार PM मोदी ग्रुप ऑफ 7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं. इस बैठक में व्यापार, वीजा और ऊर्जा सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका समेत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता और भारत सहित अन्य देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के रणनीतिक नजरिए में फ्रांस का एक खास स्थान है. इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत का दौरा किया था और हमने अपने रिश्तों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया है। pm modi donald trump meeting in france white house statement
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























