
PM Modi China Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में चीन ने बिछाया रेड कार्पेट
PM मोदी का चीन के तियानजिन स्थित होटल में प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
चंडीगढ, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) PM Modi China Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन पहुंचे. एयरपोर्ट पर मोदी का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दिए. पीएम मोदी यहां रविवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित होटल में प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
pm-modi-reached-china-after-galwan-clash-will-attend sco summit 2025
मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘तियानजिन पहुंच गया हूं. एससीओ समिट के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से गहन चर्चा का इंतजार है.’ उन्होंने जापान से लौटकर चीन यात्रा शुरू की है, जो उनके दो-देशीय दौरे का दूसरा चरण है. इस बार समिट को लेकर दुनिया की नजरें खासतौर पर मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर हैं. सात साल बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने बातचीत होगी
पीएम मोदी का तियानजिन में पारंपरिक भारतीय नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देने वाली कथक नृत्यांगना डू जुआन ने कहा, ‘मेरा भारतीय नाम सचिता है। आज हम कथक प्रस्तुत करने जा रहे हैं, और मैं पिछले 12 वर्षों से कथक सीख रही हूं। हम लंबे समय से इसका अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देना हमारे लिए सम्मान की बात है।
Read more news: www.wishavwarta.in
‘






















