PM Narendra Modi आज अपना मना रहे हैं 75वां जन्मदिन
देशभर के नेता पीएम मोदी को दे रहे हैं जन्मदिन की शुभकामनाएं
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) पीएम मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर के नेता पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी में पिछले एक दशक से एक सवाल बार-बार उठता रहा है- क्या 75 साल की उम्र के बाद नेताओं को सक्रिय राजनीति से हट जाना चाहिए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम के स्वागत के लिए दिल्ली में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान दिल्ली वालों के लिए कई योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। इनमें सबसे खास नजारा त्यागराज स्टेडियम का होगा जहां उनकी तस्वीर वाले 75 विशेष ड्रोन तैनात किया जाएगा । एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने 75 विशेष ड्रोन विकसित किए हैं, जो 17 सितंबर को त्यागराज स्टेडियम से उड़ान भरेंगे।
हर बार यह मुद्दा तब गर्माता है जब कोई वरिष्ठ नेता उम्र की इस सीमा तक पहुँचता है.अब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो रहे हैं, इस बात की चर्चा फिर हो रही है.भारत और ख़ासकर भाजपा की राजनीति पर नज़दीकी नज़र रखने वाले कुछ जानकारों से इस चर्चा पर बीबीसी हिन्दी ने बात की और उनकी राय जाननी चाही. बीजेपी में यह चर्चा असल में साल 2014 के आम चुनाव से पहले शुरू हुई थी.
delhi politics pm narendra modi 75th birthday 75 drones seva pakhwada and special events across the country