पीएम नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में पहुंचें इटली
विदेश मंत्री तजानी ने किया स्वागत
चंडीगढ़, 20 मई, (विश्ववार्ता)भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी के रोम दौरे को लेकर पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गए हैं। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) फिमिसिनो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
पीएम मोदी के इस दौरे को देखते हुए इटली प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। इटली की प्रमुख समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, पुलिस ने ऐसा विशेष सुरक्षा सिस्टम तैयार किया है, जिसमें हर कार्यक्रम स्थल की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को ध्यान में रखा गया है।
पीएम मोदी के ठहराव स्थल पर विशेष निगरानी
रोम एयरपोर्ट पर सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी पियाजा डेला रिपब्लिका स्थित अनंतारा होटल में ठहरेंगे, जहां पूरे इलाके में लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। इसके अलावा विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।
pm modi arrives italy after norway welcomed by foreign minister tajani
पीएम मोदी का पहला आधिकारिक कार्यक्रम इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात का होगा। इसके लिए वह क्विरिनाले पैलेस जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच विला पैम्फिली में शिखर बैठक होगी, जिसे बेहद संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है।
























