श्राद्ध पक्ष 2026: पितृ पक्ष आज से शुरू
चंडीगढ, 26 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) pitru paksha 2026 आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि है। ऐसे में पितरों की पूजा और तर्पण के लिए 15 दिनों तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष शुरू हो गए हैं। इस वर्ष पितृ पक्ष 26 सितंबर से लेकर 10 अक्तूबर तक रहेगा। पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष पर्व माना जाता है।
इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। आमतौर पर पितृ पक्ष की अवधि 16 दिनों की मानी जाती है। हालांकि, पंचांग की गणना के अनुसार कुछ वर्षों में तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण इसकी अवधि 15 दिन या फिर इससे ज्यादा भी हो सकती है। वर्ष 2026 में 26 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं और इस बार 15 दिन ही श्राद्ध मनाए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक महत्व क्या है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























