पांच दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति
आज पीएम मोदी से मिलेंगे फिलीपीन के राष्ट्रपति
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड आर. मार्कोस जूनियर नई दिल्ली पहुंचे जहाँ पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाएंगे और व्यापार व निवेश बढ़ाएंगे। हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी विमर्श होगा क्योंकि दोनों देश चीन के साथ क्षेत्रीय विवादों का सामना कर रहे हैं।
आज राष्ट्रपति मार्कोस राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद वह हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय करेंगे। इस दौरान समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। मार्कोस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के अंतिम दो दिनों में मार्कोस बेंगलुरु का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलेंगे।
























