Central Government ने Parwinder Jhota के परिवार को दी CRPF सिक्योरिटी
मानसा, चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार ने मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार को CRPF सिक्योरिटी दी है। परिवार पिछले कई दिनों से धरने पर है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह सिक्योरिटी दी है। इस बीच, आज (30 अक्टूबर) झोटा की हत्या को 18 दिन हो गए हैं। उनकी बॉडी अभी मानसा के सिविल हॉस्पिटल में रखी है, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए CRPF के जवान मानसा पहुंच गए हैं और परविंदर सिंह झोटा के परिवार को सिक्योरिटी देने के लिए तैनात किए जाएंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















