
Parliament Winter Session: सर्वदलीय बैठक में हुई शीतकालीन सत्र पर अहम चर्चा
सत्र में कई मुद्दों को लेकर हंगामा छिडऩे के आ रहे है आसार
संसद का शीतकालीन सत्र कल से हो रहा है शुरू
नई दिल्ली, 30 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता): संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है। केंद्र और विपक्ष के बीच इस शीतकालीन सत्र में कई मुद्दों को लेकर हंगामा छिडऩे के आसार अभी से नजर आ रहे हैं। शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को हुई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, गौरव गोगोई और अन्य नेता शामिल हुए। Parliament Winter Session
सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सरकार, भाजपा, प्रधानमंत्री भारत के लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को खत्म करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ये संभवतः सबसे छोटा शीतकालीन सत्र; ऐसा लगता है कि सरकार संसद को पटरी से उतारना चाहती है। उन्होंने संसद में पार्टी की रणनीति को लेकर कहा, सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, वायु प्रदूषण, लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची की सुरक्षा पर चर्चा की मांग की। Parliament Winter Session
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















