
5वां दिन भी हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 5 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता):Parliament Winter Session आज शुक्रवार को संसद के विंटर सेशन का पांचवां दिन है। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले, विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कई सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर केंद्र सरकार से सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष विदेशी टूरिस्ट से मिले। मोदी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं।” Parliament Winter Session
कल, राज्यसभा ने सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल, 2025 पास किया। यह बिल तंबाकू और तंबाकू प्रोडक्ट्स (सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, जर्दा, आदि) पर ज़्यादा एक्साइज ड्यूटी लगाएगा। यह बिल बुधवार को लोकसभा से पास हुआ था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















