
Parliament Winter Session : शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन भी हंगामेदार होने के आसार
इन मुद्दों पर फिर हो सकती है बडी बहस
चंडीगढ, 3 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन हैं। सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 3 दिसंबर सुबह 11 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही भी 3 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दूसरे दिन भी विपक्ष ने संसद के मकर द्वार के सामने SIR के विरोध में प्रदर्शन किया।इसमें सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग पर अड़ा रहा था। दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी। ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए थे। Parliament Winter Session
9-10 दिसंबर को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा
संसद में वंदे मातरम पर चर्चा सोमवार 8 दिसंबर को होगी। इसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. बहस की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे. वहीं चुनाव सुधारों पर चर्चा 9 दिसंबर को होगी. इसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। Parliament Winter Session
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















