
Parliament Winter Session : हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन
चंडीगढ, 2 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में शीत सत्र का पहला दिन एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन भी विपक्ष की नारेबाजी जारी है। कांग्रेस और कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।
कल के सत्र में सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर खत्म होने के बाद भी तंबाकू, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर कुल कर भार समान बनाए रखने के लिए सोमवार को दो विधेयक लोकसभा में पेश किए। Parliament Winter Session :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















