Parliament Monsoon Session : लोकसभा में बिना चर्चा के खनिज एवं खनन संशोधन बिल पारित
दिल्ली, 12 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) लोकसभा में आज बिना चर्चा के तीन विधेयक पारित कर दिए गए हैं। वहीं राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी है। लोकसभा ने खनिज और खनन (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया। विधेयक पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद विपक्षी सांसद भारी नारेबाजी और विरोध करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। Parliament Monsoon Session
इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उन्होंने विधायी कामकाज में हिस्सा नहीं लेने को लेकर विपक्षी सांसदों को फटकार भी लगाई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















