PARLIAMENT MONSOON SESSION संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन भी चढा हंगामे की भेंट
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) PARLIAMENT MONSOON SESSION : आज जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लगातार शोर-शराबे और व्यवधान के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई, वहीं राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। Rajya Sabha की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
संसद में विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित। सत्र की शुरुआत 21 जुलाई 2025 को हुई थी और यह 21 अगस्त तक चलने वाला है। अब तक का अधिकांश समय विरोध, शोर-शराबे और कार्यवाही बाधित होने में ही बीता है। आज भी माहौल कुछ वैसा ही रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष ने कई गंभीर मुद्दों को उठाने की तैयारी कर ली है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























