
Panchkula में आज आ रहे है देश के केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah
पूर्व PM अटल वाजपेयी के प्रतिमा का करेंगे अनावरण
जानें किन मार्गों से होकर गुजरे; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज Panchkula शहर में आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को पंचकूला में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री दोपहर में सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और शाम तक शहर में रहेंगे। Amit Shah
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पंचकूला पुलिस व प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जनता से अपील है कि बुधवार को दोपहर के बाद अनावश्यक रूप से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर निकलने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
कार्यक्रम स्थल:
ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला
निर्धारित रूट (आगमन मार्ग):
-जिला कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह से आने वाले वाहन चालक शाहबाद → साहा → शहजादपुर → बरवाला → रामगढ़ → टी-पॉइंट बंदर घाटी (बाएं मुड़ें) → डम्पिंग ग्राउंड गोल चौक (दाएं मुड़ें) → घग्गर नदी पुल पार कर → छठ पूजा घाट के पास निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क करें।
– जिला यमुनानगर से आने वाले वाहन चालक
साहा → शहजादपुर → बरवाला → रामगढ़ → टी-पॉइंट बंदर घाटी (बाएं मुड़ें) → डम्पिंग ग्राउंड गोल चौक (दाएं मुड़ें) → घग्गर नदी पुल पार कर → छठ पूजा घाट के पास बनी पार्किंग में वाहन खड़ा करें।
प्रतिबंधित मार्ग:
मनसा देवी स्थित सिंह द्वार लाइट से ओल्ड पंचकूला होते हुए ताऊ देवीलाल स्टेडियम
सेक्टर-6/7 लाइट से शालीमार चौक होते हुए सेक्टर 8/9, 9/10 से होते हुए तवा चौक तक
सिंह द्वार से कोहनी साहब गुरुद्वारा (वाया साईं डेयरी)
डालफिन चौक से पंचकूला की ओर जाने वाला मार्ग
उपरोक्त मार्गों पर इस अवधि में सामान्य वाहन आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– इसके अलावा शालीमार चौक से लेकर तवा चौक तक सुबह 7 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रुट पूर्णत: बंद रहेगा, इस रोड के दौनो तरफ शौरुम व यवनिका पार्क की पार्किंग में वाहनो के खड़ा करने की अनुमति नही होगी।
एचएसवीपी व आस-पास के क्षेत्र की पार्किंग शालीमार ग्राउंड में रहेगी। सैक्टर 17/18 चौक से बैलाविस्टा चौक तक एमरजेंसी वाहनो को छोड़कर शाम 4 बजे के बाद वाहनो के आवागमन पर रोक रहेगी।
– चंडीगढ़ से आने-जाने वाले वाहन चालक
चंडीगढ़ से पंचकूला जाने वाले वाहन चालक हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-17/18 होते हुए शहर के आंतरिक मार्गों का प्रयोग करें। चंडीगढ़ से पंचकूला वाया सकेतड़ी मार्ग इस दिन बंद रहेगा, अतः वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
-इंद्रधनुष ऑडिटोरियम कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन चालक:
अपने वाहन धरना स्थल, सेक्टर-5 में निर्धारित पार्किंग में खड़े करें।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















