पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू
चंडीगढ 08 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया आज शुरू हो रही है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए इसी दिन लोकसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी, जबकि 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। rajasthan panchayat polls begin todayऔर खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/