Big Breaking News : भारत व पाकिस्तान के बीच भारी तनाव के बीच बडी खबर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार का बडा बयान आया सामने
चंडीगढ़ 10 मई (विश्ववार्ताां) भारत व पाकिस्तान के बीच सीमाओं पर भारी तनाव देखा जा रहा है लेकिन इसी बीच आज बडी खबर सामने आई है पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बडा बयान सामने आया है इसमे उन्होने स्पष्ट बयान जारी करते हुए कहा कि यदि भारत क्षेत्र में तनाव कम करना चाहता है, तो उसे सबसे पहले सैन्य कार्रवाई रोकनी होगी। उन्होंने भारत द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के चार एयरबेस पर किए गए मिसाइल हमलों को “सीधा युद्ध भडक़ाने वाला कदम” करार दिया।
इस्लामाबाद में एक आपात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डार ने कहा “हम भारत के साथ शांति के पक्षधर हैं, लेकिन यदि भारत आक्रामक रुख अपनाता रहेगा और हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले करेगा, तो तनाव कम करने की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। यदि भारत युद्धविराम की दिशा में कदम उठाए, तभी हम भी कूटनीतिक विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।” यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकवादी लॉन्चपैड और चार एयरबेस पर मिसाइल हमले किए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में जवाबी हमले किए। दोनों देशों की सीमाओं पर हाई अलर्ट है और वायुसेना की सक्रियता बढ़ गई है।























