
International News: Pak के पूर्व प्रधानमंत्री Imran khan भांजे को कोर्ट से मिली बडी राहत
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री Imran khan के एक और भांजे शेरशाह खान को बृहस्पतिवार को नौ मई के दंगे से जुड़े मामले में आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने जमानत दे दी। यह मामला नौ मई के दंगे के दौरान लाहौर में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के आवास पर हमले से संबंधित है। एक दिन पहले ही उनके भाई शाहरेज खान को भी इसी मामले में एटीसी लाहौर से जमानत मिली थी। शेरशाह और शाहरेज, इमरान खान की बहन अलीमा खान के बेटे हैं। लाहौर पुलिस ने दोनों भाइयों को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अलीमा का कहना है कि यह ‘‘फर्जी मामला” है।
international news imran khan s nephew shershah khan gets bail in may
पिछले सप्ताह, पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। अदालत के एक अधिकारी ने कहा, “बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान शेरशाह के वकील ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष ने अब तक लाहौर कोर कमांडर हाउस (जिसे जिन्ना हाउस भी कहा जाता है) पर हमले के मामले का रिकॉर्ड पेश नहीं किया है।” वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता क्योंकि अभियोजक शेरशाह के खिलाफ कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि शेरशाह की गिरफ्तारी नौ मई 2023 के दंगों के 27 महीने बाद की गई, जो पंजाब पुलिस की ‘दुर्भावना’ को दर्शाती है।























