”Operation Sindoor’,आज फिर होगी सर्वदलीय बैठक
जान लीजिए क्या है इस मीटिंग का एजेंडा
कैबिनेट ने सैन्य हमलों की सराहना की
चंडीगढ़, 8 मई (विश्व वार्ता) भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ मरकजों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।
राज्यसभा और लोकसभा में हमारे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोनों बैठक में भाग लेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हम जानते हैं कि ऐसी बैठकों में हर विवरण साझा नहीं किया जा सकता है, लेकिन मोटे तौर पर कूटनीतिक और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की जा सकती है
























