OpenAI का भारत में खुलेगा पहला ऑफिस
CEO Sam Altman आएंगे भारत,जानें कब खुलेगा नया दफ्तर
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्वागत
चंडीगढ़, 23अगस्त: (विश्ववार्ता) OpenAI ने इस साल के अंत में नई दिल्ली में अपना पहला दफ्तर खोलेगा। वहीं, ओपनएआई के संस्थापक ceo sam altmanअगले महीने भारत आएंगे। ऑल्टमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में एआई को अपनाना अद्भुत रहा है। कंपनी यहां और अधिक निवेश करने के लिए उत्साहित है। openai first office india this year ceo sam altman announced
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में ओपनएआई का स्वागत किया और कहा कि भारत एआई-आधारित परिवर्तन की अगली लहर को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय स्थिति में है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत एआई-आधारित परिवर्तन की अगली लहर को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय स्थिति में है। इंडियाएआई मिशन के हिस्से के रूप में, हम विश्वसनीय और समावेशी एआई के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहे हैं।”