Entertainment News: October- 2025 का महीना होगा भरपूर मंनोरंजन भरा
अक्टूबर की शुरुआत होते ही कई बेहतरीन Movies की बरसात होने वाली है
ये Movies होगी रिलीज
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विशवार्ता) October- 2025 का महीना जहां भारत वर्ष मे त्यौहारों का महीना माना जाता है जिसमे सभी महत्वपूर्ण त्यौहार होगे वही इन त्यौहारो के बीच ही मंनोरंजन का तडका लगने वाला है। 2 अक्टूबर को कन्नड़ फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 कन्नड़ समेत हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी हैं. इनके अलावा रुकमणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम जैसे कलाकार नजर आएंगे।
2 अक्टूबर को रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हो रही है. शशांक खैतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सुरेश सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकर अहम किरदारों में नजर आएंगे। movies releasing in october and their release dates
10 अक्टूबर को फिल्म वैम्पायर सागा हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी. इस फिल्म के डायरेक्टर जुबैर के खान हैं, जबकि इसमें अब्दुल अदनान, जुबैर के खान, सना सुल्तान जैसे कलाकार नजर आएंगे।
17 अक्टूबर को तमिल फिल्म डूड भी रिलीज होगी, जिसके डायरेक्टर कीरतीस्वरन हैं. फिल्म में ममिता बैजू और प्रदीप रंगनाथन जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. 21 अक्टूबर को फिल्म एक दीवाने की दीवानियत रिलीज होगी. मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनने वाली इस रोमांटिक, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आएंगे. 21 अक्टूबर को हॉरर-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थामा रिलीज होगी, जिसके डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं. वहीं ये फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के बैनर तले बनी है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम रोल में नजर आएंगे।
Entertainment News, movies releasing in october and their release dates
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























