
Punjab मे New Year पर सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
प्रदेश मे चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) Latest Punjab News, देश मे नए साल का जश्न नजदीक है और पंजाब मे पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। संवेदनशील इलाकों, बाजारों, मुख्य सडक़ों, होटल-रैस्टोरैंट्स और पार्टी स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी तरह की लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ए.डी.सी.पी. 4 जशनदीप सिंह गिल के नेतृत्व में फोर्स को अलग-अलग सैक्टरों में तैनात किया गया। संभावित भीड़भाड़ वाले प्वाइंट्स पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है और रात भर फ्लैग मार्च जारी रहेगा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को अलर्ट रखा गया है ताकि किसी भी अफवाह या गलत जानकारी को तुरंत रोका जा सके।
थानों और चौकियों को विशेष अलर्ट पर रखा गया है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, तेज रफ्तार वाहन चालक और स्टंट करने वाले पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ए.डी.सी.पी. गिल ने कहा, “शहर में कानून-व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है। Latest Punjab News,
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध जश्न पर तुरंत कार्रवाई होगी। सुरक्षा इस तरह की गई है कि लोग सुरक्षित महसूस करें।” ए.सी.पी. इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने कहा, “कानून का उल्लंघन करने वालों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। हमारा फोकस यह है कि लोग नए साल का स्वागत सुरक्षित माहौल में कर सकें।”Latest Punjab News,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















