National Sports Day 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस आज
जानिये राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व और इतिहास
दिल्ली, 29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। इस दिन कई राज्यों में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी।
यह दिन ‘हॉकी के जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (29 अगस्त 1905) की याद में मनाया जाता है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में पहली बार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























