
Murder in Chandigarh: पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेजधार हथियारों से हत्या
चंडीगढ, 15 जून (विश्ववार्ता) Murder in Chandigarh: चंडीगढ़ के मौलीजागरां में 10-12 बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक क्षेत्र में मौजूद थे, तभी हमलावरों का एक समूह वहां पहुंचा और उन पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। Murder in Chandigarh:























