IPL-2025, Mumbai Indians का मुकाबला आज Gujarat Titans से
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो यह टीम खेलेगी क्वालीफायर 2 मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग में आज प्लेऑफ का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का आयोजन मुल्लांपुर में होने जा रहा है। ये एक नॉक-आउट मुकाबला होगा जिसमें हारने वाली टीम तुरंत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जबकि जीत हासिल करने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम यानी पंजाब किंग्स से भिड़ना होगा और फाइनल का रास्ता बनाना होगा।
आज होने वाला मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का पहला फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के रूप में मिल चुका है जिसने गुरुवार को पंजाब को शिकस्त देकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है।
अब एलिमिनेटर मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में आगे रहने वाली टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेगी. ऐसे में प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात की टीम तीसरे और मुंबई चौथे नंबर पर थी. IPL प्वाइंट्स टेबल में गुजरात 18 अंक और मुंबई 16 अंक हासिल कर पाई थी. ऐसे में IPL के नियम अनुसार गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर 2 में खेलेगी. बता दें कि एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम का सामना क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से से होगा.
























