
Mumbai Rains: Schools,मुंबई में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित …
IMD की चेतावनी के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
हिमाचल में बारिश के साथ भूस्खलन, अटल टनल भी बंद
चंडीगढ, 3 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Mumbai Rains: Schools, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। आदेश जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा. इसमें नवी मुंबई के पनवेल और उरण क्षेत्र के स्कूल भी शामिल हैं। floods and landslides in himachal pradesh
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच रायगढ़ जिले के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो चुका है।
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम की भयंकर मार पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते पूरे प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसकी वजह से भारी तबाही हुई है; कई गांवों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है, मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं और कुछ जगहों पर तो गाड़ियां भी मलबे में दबी मिली हैं।
लगातार बारिश ने राज्य के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस वजह से 49 रास्ते बंद हो गए हैं, 120 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं और कई जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हो गई हैं। मंडी जिला इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते अटल टनल को बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा, कई अन्य रास्ते भी जाम हो गए हैं। IMD ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि सफर करते समय नदियों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें। इस बीच, तापमान में भी अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। चंबा में तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























