Parliament Monsoon Session 2026 : संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन
हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
दिल्ली, 11 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया झारखंड में ‘विधानसभा घेराव’ के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को संसद में सियासी घमासान तेज हो गया। एनडीए सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए झारखंड की घटना पर जवाब देने की मांग की। Parliament Monsoon Session 2026
झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंता बिल्कुल साफ है। वह हमेशा छात्रों के साथ खड़े होना चाहते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























