
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने दी इंडियन आर्मी को खुली छूट
पीएम आवास पर बैठकों का दौर जारी
सेना प्रमुखों के बाद अब मोहन भागवत से मिले प्रधानमंत्री मोदी
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) पहलगाम हमले के बाद आगे की रणनीति को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। वहीं, अटैक का तरीका और समय सेना तय करे। पीएम मोदी ने आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट दी है। यह बैठक मोदी द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा प्रतिष्ठान की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद हुई।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हुई है। जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। जो 22 अप्रैल को हुए भीषण हमले के बाद व्यापक आतंकवाद विरोधी उपायों का नेतृत्व कर रहे हैं। आरएसएस ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे राष्ट्र की एकता और अखंडता पर हमला बताया और इसके पीछे के लोगों को उचित सजा देने का आह्वान किया।
भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स हैंडल पर रोक लगा दी है। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे अरसे से आतंकी संगठनों को फंडिंग करता आ रहा है।
पहलगाम हमले में आज इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बड़ी जानकारी दी। इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व स्स्त्र कमांडर हाशिम मूसा है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।






















