
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल
बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
CM फडणवीस ने पुलिस को दिए गहन जांच करने के निर्देश
चंडीगढ, 13 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार, PM Modi ने सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। pm modi inquires sukhbir badal well being the attack
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























