
Entertainment News: Mirzapur-The Movie में हुई ‘ अभिषेक बनर्जी की हुई एंट्री
कंपाउंडर के रूप में करेंगे वापसी
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) Mirzapur The Film: अभिषेक बनर्जी बॉलीवुड की फिल्मों में कॉमेडी से लेकर सीरियस किरदार निभा चुके हैं। Abhishek Banerjee ने फैन्स को बेहद खुश कर दिया है कि ‘Mirzapur The Film बनाई जा रही है। इस मूवी में एक कंपाउंडर के किरदार के लिए अभिषेक बनर्जी की एंट्री मेकर्स ने करा दी है। इस मूवी के मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।
हाल ही में अपने एक फैन से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस धांसू फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। अब इस मूवी को डिजिटल दुनिया के बाद सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। इस घोषणा से अभिषेक बनर्जी के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मूवी में अभिषेक बनर्जी को कंपाउंडर के रोल में एक बार फिर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। ‘मिर्जापुर’ सीरीज में इस किरदार ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी। पहले सीजन में अभिषेक बनर्जी की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















