ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद पर Haryana CM सैनी ने जड़ा छक्का
चंडीगढ, 9 जून (विश्ववार्ता) Michael Clarke Meets Haryana CM Nayab Singh Saini हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया. माइकल क्लार्क, जो भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की कमेंट्री के लिए आए थे, ने सीएम से मुलाकात के दौरान एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सैनी ने दो छक्के लगाए। australia captain michael clarke meets haryana cm nayab saini play night Cricket
न्यू चंडीगढ़ में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की कमेंट्री के सिलसिले में आए माइकल क्लार्क ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान औपचारिक बातचीत के बाद दोनों ने मैदान में उतरकर क्रिकेट का लुत्फ उठाया क्लार्क ने मुख्यमंत्री को एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सैनी ने शानदार अंदाज में दो छक्के जड़ दिए और बाकी गेंदों को संभलकर खेला. सीएम के लगातार छक्के देखने के बाद क्लार्क ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें गेंदबाजी बंद कर देनी चाहिए। इस हल्के-फुल्के पल ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया. मैच के बाद दोनों के बीच हरियाणा में खेलों, खासकर क्रिकेट के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























