
पंजाब यूनिवर्सिटी में गीत गाने के मामले में हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma के खिलाफ केस दर्ज
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में लाइव शो के दौरान बैन गीत गाने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एएसआई सुरिंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, शो से पहले मासूम शर्मा से लिखित में लिया गया था कि वह किसी भी तरह के बैन या आपत्तिजनक गाने नहीं गाएंगे। बावजूद इसके उन्होंने शो के दौरान बैन गाने गाए।






















