
latest National News: “PM Modi जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते- Mallikarjun Kharge
चंडीगढ, 9 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता)राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर बहस में बोलते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, जिनमें नेहरू जी, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र जी, सरदार पटेल जी, गोविंद वल्लभ पंत जी शामिल थे,Mallikarjun Kharge
उन्होंने एक प्रस्ताव पास किया जिसमें सिफारिश की गई थी कि जहां भी राष्ट्रीय समारोहों में वंदे मातरम गाया जाता है। वहां केवल पहले दो छंद ही गाए जाने चाहिए। क्या नेहरू जी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में साथ थे? आप उन सभी बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने मिलकर फैसला लिया था। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नेहरूजी को क्यों टारगेट करते हैं? Mallikarjun Kharge
उन्होंने आगे कहा, वैसे तो यह राष्ट्रीय उत्सव का विषय है, बहस का नहीं। मगर सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से महान रचनाकार बंकिंम चट्टोपाध्याय को नमन करता हूं। उन सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने वंदे मातरम का नारा लगाते हुए आजादी के आंदोलन में बलिदान दिया। Mallikarjun Kharge
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















