Punjab News”:वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के वकील का खुला चैलेंज
कहा- “NDPS की छोटी से छोटी धारा भी लगाकर दिखाएं”
चंडीगढ, 1 जुलाई: (विश्ववार्ता): आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ अकाली नेता (पंजाब) बिक्रम सिंह मजीठिया की रिमांड 2 जुलाई को खत्म हो रही है और विजिलेंस उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड की मांग करेगी। लेकिन उससे पहले बिक्रम मजीठिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें उनके वकील दमनबीर सिंह सोबती ने कहा है, “पंजाब के डीजीपी, विजिलेंस चीफ और पंजाब के एजी को मेरी खुली चुनौती है- एनडीपीएस की छोटी से छोटी धारा भी लगाकर दिखाएं।”
इसके साथ ही, “इस पोस्ट में मजीठिया की गिरफ़्तारी का एक वीडियो भी है। जबकि दूसरे में वकील एक चैनल को इंटरव्यू दे रहे हैं। इसमें जब पत्रकार उनसे पूछता है कि क्या सरकार यह प्रचार कर रही है कि यह ‘ड्रग्स पर युद्ध’ है। इस पर उनका जवाब था, “यह सिर्फ़ दुष्प्रचार है। मीडिया ट्रायल है। आप मीडिया ट्रायल चाहते हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं।”






















