
देशभर में Mahashivratri की धूम, देश भर के मंदिरों में भक्तों की भीड़
राजस्थान में देव-दर्शन करेंगी CM रेखा गुप्ता
दिल्ली, 15 फरवरी,(विश्ववार्ता) Mahashivratri के मौके पर पूरे देश के मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। काशी विश्वनाथ समेत देश भर के मंदिरों और शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। इस मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में तड़के विशेष पूजा अर्चना की गई। उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती हुई। अब लगातार 44 घंटे तक बाबा महाकाल के पट खुले रहेंगे। इस दौरान मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
इसी पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राजस्थान की धार्मिक यात्रा पर रहेंगी. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुबह 7:30 बजे राजसमंद स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करेंगी. इसके पश्चात, वे लिंग महादेव मंदिर जाकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगी। mahashivratri devotees crowd in temples
बाबा महाकाल कि नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व खास तरीके से मनाया जाता है। तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती की गई। इससे पहले बाबा को पंचामृत अर्थात दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से नहलाया गया। इसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए गए। बाबा की प्रिय विजया (भांग) से भी उन्हें श्रृंगारित किया गया। इसके बाद बाबा को श्वेत वस्त्र ओढ़ाया गया और फिर प्रारंभ हुई बाबा को भस्म रमाने की प्रक्रिया। भस्म में नहाने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मारती की गई।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















