लुधियाना में हुए डॉ. अंबेडकर के अपमान के विरोध में अमृतसर में आज चक्का जाम
दिल्ली, 10 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के कथित अपमान के विरोध में आज (शुक्रवार, 11 सितंबर 2026) अमृतसर में भंडारी पुल पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चक्का जाम किया जा रहा है। Amritsar today in protest against the insult of Ambedkar
चक्का जाम का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक। स्थान: अमृतसर का मुख्य भंडारी पुल, जिससे पुराने और नए शहर के बीच की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार शाम को लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ और अपमानजनक घटना के खिलाफ दलित व वाल्मीकि संगठनों में भारी रोष है। मांगें: प्रदर्शनकारी संगठनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















